मुंगेर, सितम्बर 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जिला के असरगंज थानान्तर्गत मकवा निवासी दुखन चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी मीरा देवी पन्द्रह दिन पूर्व घर से जेवरात व पैसा लेकर मुंगेर अपनी बेटी के यहां महद्दीपुर भाग कर चली आई थी। रविवार को दुखन चौधरी अपने एक मित्र हेरू दियारा निवासी डिको यादव और अपने पुत्र 22 वर्षीय नीलेश कुमार के साथ पत्नी को मनाने के उद्देश्य से अपनी बेटी ज्योति देवी के ससुराल कासिम बाजार थानान्तर्गत महद्दीपुर पहुंचे। जहां पत्नी व बेटी के सामने आठ-दस लोगों ने दुखन चौधरी, पुत्र नीलेश कुमार और दोस्त डिको यादव की जमकर पिटाई कर दी। बाद में दुखन चौधरी का दामाद अमर चौधरी वहां पहुंचा और बीच बचाव कर मामला शांत कराया। तत्पश्चात मारपीट में गंभीर रूप से घायल डिको यादव, दुखन चौधरी और नीलेश कासिम बाजार थाना पहुंचे। थाना से तीनों घायल को इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.