बस्ती, जून 23 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के सुरवार चौराहे पर स्थित एक पान की गुमटी पर पैसा मांगने पर मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपितों को पकड़ लिया है। थानाक्षेत्र के सुरवार कला निवासी श्रीराम ने तहरीर में बताया है कि देर शाम हुए अपनी पत्नी के साथ चौराहे पर स्थित अपनी पान की गुमटी पर बैठे थे। इतने में सिद्धार्थनगर निवासी अनुज यादव, संतकबीरनगर जनपद निवासी प्रशांत सिंह और अमित सिंह के साथ आबिद, किशन सिंह, हर्ष सिंह और विशाल उनकी दुकान पर आए और पान मसाला खरीदा। जब उनकी पत्नी शीला देवी ने पैसा मांगा तो अपशब्द देते हुए उनसे मारपीट करने लगे और जानमाल की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.