नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- सुधा मूर्ति को भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक समाजसेवी, लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाना जाता है। वह इंफोसिस फाउंडेशन की संस्थापक हैं, लेकिन उनकी पहचान किसी बड़े पद या संपत्ति से नहीं बल्कि उनकी सादगी और मानवीय सोच से बनी है। इतने बड़े उद्योगपति परिवार से जुड़ी होने के बावजूद उन्होंने कभी दिखावे या भौतिक सुख-सुविधाओं को अपनी पहचान नहीं बनाया। उनकी सादगी महज बाहरी नहीं, बल्कि सोच और व्यवहार में भी साफ झलकती है। उनका जीवन यह सिखाता है कि इंसान जितना सरल होता है, उतना ही मजबूत और संतुलित रहता है। उनके जीवन के अनुभव आज के समय में हमें यह सिखाते हैं कि असली खुशहाली चमक-दमक में नहीं बल्कि विनम्रता, करुणा और सादे जीवन में छिपी होती है। सादगी ही असली अमीरी है: सुधा मूर्ति का मानना है कि सादगी इंसान को जम...