मुंगेर, जनवरी 11 -- मुंगेर/ धरहरा, हिन्दुस्तान टीम । जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थानान्तर्गत पैसरा में सी लेवल शैडो अभियान संचालित कर सवासीन पहाड़ के रास्ते में एक पेड़ की खोह में छिपाकर रखा गया एके-47 का 49 पीस कारतूस बरामद किया है। माना जा रहा है कि नक्सलियों ने किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के उद्देश्य से एके- 47 का कारतूस छिपाकर रखा था। हालांकि जिला पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा चलाए गए संयुक्त शैडो ऑपरेशन में मिली सफलता ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि लड़ैयाटांड़ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कारतूस किस उद्देश्य से जमा कर रखा गया था, इसकी छानबीन की जा रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस तरह की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.