रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 2 -- नवरात्र और दशहरे के मौके पर ग्राम पैलिंग के ग्रामीणों द्वारा नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मां नंदा देवी को पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ मायके बुलाया गया। पैलिंग में हर साल ग्रामीण इस धार्मिक परम्परा का निर्वहन करते हैं। ग्रामीण अटूट श्रद्धा व विश्वास से इस पर्व को मनाते रहे हैं। इस मौके पर माधव सिंह नेगी द्वारा रचित केदारघाटी की नन्दा नामक पुस्तक के आधार पर नन्दा की कथा नृत्य नाटिका का भी प्रस्तुतीकरण भी किया गया। कथा के अनुसार नन्दा की विदाई में समस्त ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सभी ने बच्चों के प्रस्तुतीकरण की खूब सराहना की। बच्चों को पारितोषिक भी दिया गया। जिसे सभी बच्चों को बांट दिया गया। यह पर्व मुख्य रूप से भगवती के रूप में अपनी दिशा-धियाणियों को समर्पित होता है। मां भगवती के मुख फर्श को प्राकृतिक रंगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.