नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- बिहार ने नालंदा में चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में 5 मार्च को मिली अज्ञात महिला की लाश छह माह बाद भी पुलिस के लिए एक अनसुलझा रहस्य बनी हुई है। महिला के पैरों में 10 कीलें ठोंकी गई थीं और शरीर पर अजीब तरह का भस्म लगा था। आख़िर वह महिला कौन थी? उसके साथ इतनी बर्बरता क्यों की गई? और उसकी मौत के पीछे कौन-सा चेहरा छिपा है? यह छह माह बाद भी रहस्य बना हुआ है। घटना के बाद जांच डॉग स्क्वायड और एफएसएल की फोरेंसिक टीम घटनास्थल से मिट्टी, राख, कपड़े, बाल का नमूना ले कर अपने साथ ले गई थी। बावजूद इसके, मृतका की पहचान आज तक एक सवाल ही बनी हुई है। मामले की गंभीरता देख पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। विशेष टीम ने चंडी, हिलसा, धरहरा, बिहारशरीफ समेत कई थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगाला। आसपास के जिलों में...