मिर्जापुर, अगस्त 31 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव निवासी एक महिला के पैर में शनिवार की देर रात सांप लिपट गया। महिला सांप के भय से बेहोश हो गई। उसका इलाज पटेहरा पीएचसी पर कराया गया। तब उसकी हालत में सुधार हुआ। थाना क्षेत्र के गांव निवासिनी 40 वर्षीय रेखा देवी शनिवार की देर रात साढ़े नौ बजे अपने घर के आंगन में बैठ कर बात कर रही थी। तब तक पीछे से जहरीला सांप उनके पैर में लिपट गया। इससे वह अचेत हो गई। परिजन महिला को लेकर पटेहर जड़ी बूटी पिलवाने के बाद पीएचसी पटेहरा लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर राजकुमार ने इलाज किए। तब महिला की हालत में सुधार हुआ। डाक्टर ने बताया सर्प लिपट जाने के भय से महिला अचेत हुई थी। देशी दवा पिलवाने से ब्लड प्रेशर की समस्या हो गई थी। उपचार के बाद ठीक हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.