फतेहपुर, फरवरी 21 -- यूपी के फतेहपुर में धूमधाम से नाचते-गाते बारात पहुंची। लड़की वालों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। शादी की तैयारियां शुरू हो गईं, लेकिन सात फेरों से पहले ही बात बिगड़ गई। दूल्हे की हरकतों के चलते मंडप के नीचे बखेड़ा खड़ा कर दिया। दूल्हे ने फेरों से पहले मंडप के नीचे पांव पूजन के वक्त पैर फैला लिए। कुछ देर बाद जमीन पर बैठने में दिक्कत बताते हुए कुर्सी मांग ली। इस पर दुल्हन भड़क गई। उसने दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए मंडप छोड़ दिया। कमरे में जाकर उसने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे और पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ के मजरे श्यामपुर निवासी एक युवती की शादी कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी अंकित से तय हुई थी। शुक्रवार को बारात ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.