भभुआ, जनवरी 30 -- गड्ढे में मुंह के बल गिरे युवक का शरीर कीचड़ में फंस जाने से हो गई मौत चैनपुर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ भिजवाय (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में शुक्रवार की शाम पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 28 वर्षीय अभिषेक कुमार मदुरना गांव निवासी राधेश्याम सिंह का बेटा था। ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक गांव के पूरब काली स्थान की ओर गया था। पास में एक गड्ढा था, जिसमें बहुत ज्यादा पानी नहीं था। किसी तरह उसका पैर फिसल गया और वह उसमें मुंह के बल गिर गया। कीचड़ की वजह से वह उसमें फंस गया। जब काफी देर बाद व अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर गड्ढे की ओर गई। अभिषेक को गड्ढे में देख शोर मचाया। इसकी सूचना परिज...