लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- खैरटिया। शनिवार को अपना बकाया वसूलने मोहाना नदी पार बसे गांव चौगुर्जी गया पचास वर्षीय अधेड़ वहां से वापसी में पैर फिसल जाने से नदी में गिरकर डूब गया। वह नाव के इंतजार में नदी किनारे खड़ा था। शनिवार शाम से घरवाले गांव के गोताखोरों के साथ उसकी तलाश में जुटे थे लेकिन रविवार तक कोई पता नहीं चल सका था। तिकुनियां कोतवाली के बरसोला कलां गांव के सफरुद्दीन ने बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता कमरुद्दीन शनिवार सुबह किसी से अपना बकाया पैसा वसूलने मोहाना नदी पार चौगुर्जी गांव गए थे। वहां से वापसी में वह नाव के इंतजार में नदी किनारे खड़े थे। अचानक पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर गए और पानी में डूबकर बह गए। लोगों ने नदी में कूदकर तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लगा। सूचना पाकर परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अमित सिंह भदौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.