गंगापार, फरवरी 14 -- करछना, हिन्दुस्तान संवाद। रोज की तरह शुक्रवार सुबह गंगा स्नान करने गए बुजुर्ग का पैर फिसल गया। इस दौरान वह गहरे पानी में समा गए। घाट पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार की सुन स्थानीय गोताखोर खोजबीन शुरू किया।लेकिन बुजुर्ग कुछ पता नही चल सका। करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी 80 वर्षीय रामसूरत यादव कई वर्षो से प्रतिदिन डीहा गंगा घाट पर गंगा नहाने जाते थे। सुबह करीब 10 बजे गंगा स्नान करने गए बुजुर्ग का अचानक पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में समा गए। सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुंचे और इसकी जानकारी करछना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद् से गंगा में डूबे बुजुर्ग की तलाश जारी रही। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया रामसूरत गंगा नहा चुके थे। दुबारा गंगाजल लेने के लिए घाट के पास गए। इसी बीच उनका पैर फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.