रुडकी, अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा थाना गजरौला नईपुरा निवासी 17 वर्षीय बिलाल अपने दादा अकबर अली के साथ पिरान कलियर में जियारत करने के लिए आया था। इसके बाद शुक्रवार को वह अपने दादा के साथ गंगनहर के बीच वाली पटरी से धनौरी की ओर जा रहे थे। उसके दादा को चक्कर आ गया तो बिलाल नई गंगनहर में बोतल में पानी भरने के लिए गया। जानकारी के अनुसार पानी भरते वक्त उसका पैर फिसल गया। वह पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि डूबकर लापता हुए किशोर की जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.