सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में शुक्रवार की सुबह पैर फिसल जाने के कारण बाउली में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ बाजार से अपने घर बावली पर से होकर जा रहा था। बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी 52 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र सुखदेव शुक्रवार को सुबह परसाटोला बाजार घूमने आया था। बाजार से वह घर वापस लौट रहा था। रास्ते में बाउली पर उसका पैर फिसल गया और बाउली में चला गया और डूब गया। उसी रास्ते से गांव का ही पड़ोसी रामपति जा रहा था कि उसकी नजर पास में पड़े गमछे और पानी पर गयी। यह देख वह शोरगुल करने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास तथा घर के लोग इकट्ठा हो गए। तब तक वह अंदर पानी में नीचे चला गया था। रामपति ने घटना की सूचना पीआरबी 112 तथा बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल व सब...