कन्नौज, जनवरी 3 -- छिबरामऊ संवाददाता। नगर के मुख्य मार्ग पर नगर पालिका तिराहे के आगे शनिवार को बाइक सवार दो युवकों ने फिल्मी स्टाइल में पहले तो रिटायर डाककर्मी के पैर छुए और फिर उन्हें रास्ता बताने के नाम पर बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में उसकी जेब से 44 हजार रुपये की नगदी उड़ा दी, और उसे रास्ते में ही उतार कर रफूचक्कर हो गए। जेब से रुपये गायब देख रिटायर कर्मी के होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब बाइक सवारों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है। नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी बांके बिहारी शाक्य स्थानीय डाकघर में माली कम वाटर मैन के पद पर कार्यरत था। वह वर्ष 2020 में अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। शनिवार को वह अपने घर से 44 हजार रुपये की नगदी लेकर बैंक में जमा करने के लिए निकले थे। जब वह बैंक पहुंचे तो पता चल...