कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 68वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में शहर के पैरा शूटर गिरधारी अग्रवाल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। देशभर के शूटर्स के बीच पदक जीतकर गिरधारी ने इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले वे करीब 17 स्पर्धा की पैरा कैटेगरी में पदक प्राप्त कर चुके हैं। डबल पुलिया निवासी संजय अग्रवाल के 17 वर्षीय बेटे गिरधारी 11 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल चैम्पियनशिप के 10 मीटर पैरा राइफल वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ने वाले गिरधारी सटीक निशाने की बदौलत अब प्रदेश के सबसे चर्चित पैरा शूटर्स में शुमार कर रहे हैं। गिरधारी अब जयपुर में विशेष पैरा शूटर्स के बीच तैयारियों को बेहतर करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.