गिरडीह, जनवरी 13 -- गिरिडीह। झारखंड राज्य की पैरालिम्पिक टीम के 6 खिलाड़ी एवं 2 पदाधिकारी 23वीं राष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी। यह चैंपियनशिप 16 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक रुड़की (उत्तराखंड) में आयोजित होगी। टीम में गिरिडीह के आकाश सिंह भी शामिल है। प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करनेवाले चयनित खिलाड़ियों में आकाश सिंह (गिरिडीह), सुमेर कुमार (गढ़वा), तुकेश्वर कुमार (हजारीबाग), रामसागर कुमार (रामगढ़) एवं किरण कुमारी (रांची) शामिल है। टीम के साथ कोच कुमार गौरव एवं सपोर्ट स्टाफ सन्नी कुमार भी शामिल रहेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर पैरालिम्पिक कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी एवं सचिव कुमार गौरव ने सभी खिलाड़ियों एवं टीम सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.