रुडकी, फरवरी 19 -- लक्सर। खानपुर निवासी दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल पैरा थ्रो-बॉल टूर्नामेंट में जीतकर नाम रोशन किया है। दाबकी कलां गांव निवासी दिग्विजय सिंह और भारूवाला गांव निवासी प्रदीप कुमार दिव्यांग खिलाड़ी हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन इंटरनेशनल पैरा थ्रो बाल टूर्नामेंट के लिए देश की टीम में हुआ था। बताया कि इंडोनेशिया में जीत के बाद वापस लौटने पर ग्रामीणों का परिजनों में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...