शामली, फरवरी 3 -- क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है, जब क्षेत्र गांव लतीफगढ़ की होनहार खिलाड़ी दिव्यांग पायल कश्यप ने देशभर के प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कानपुर में दो दिवसीय आयोजन के रूप में संपन्न हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रथम पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पायल कश्यप ने महिला वर्ग (विंग स्टैंडिंग श्रेणी) में बेहतरीन सटीकता और आत्मविश्वास के साथ मुकाबला जीतते हुए पहला स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही पायल कश्यप का चयन आगामी अप्रैल माह में मलेशिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप के लिए हो गया है। यह चयन उनके कठिन परिश्रम, लगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.