उन्नाव, फरवरी 17 -- उन्नाव। पैरा टेबल टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहर की लोक नगर निवासी प्राची ने रजत पदक हासिल किया। प्राची की सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। उन्होंने आस्ट्रेलिया में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। आस्ट्रेलिया में 16 से 18 फरवरी तक आईटीटीएफ विश्व पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शहर के जुराखनखेड़ा की रहने वाली प्राची पांडेय ने भाग लिया। उन्होंने यहां श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में जापान की खिलाड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं भारत की प्राची ने दूसरे स्थान पर रहीं। इससे इन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया। इसपर लोगों ने प्राची को बधाई दी। इससे पहले उन्होने गुजरात में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राजस्थान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था, जबकि मार्च 2025 में प...