रांची, सितम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उनके साथ पैरालंपिक कमिटी ऑफ झारखंड के उपाध्यक्ष राम मनोहर नाथ शाहदेव और मीडिया प्रभारी पंकज धरोहर भी थे। राज्यपाल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें अपने दम पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। पंकज धरोहर ने राज्यपाल को संघ के कार्यों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...