नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। नजफगढ़ के मलिकपुर निवासी और दिल्ली नगर निगम के अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट विकास डागर ने दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई नेशनल पैरा लान बॉल चैंपियनशिप में कुल 5 पदक जीत कर शानदार प्रदर्शन किया। ककरौला स्टेडियम के इंचार्ज विकास ने मिक्स्ड इवेंट व डबल इवेंट में स्वर्ण पदक, सिंगल इवेंट व फोर ग्रुप इवेंट में रजत पदक और थ्री ग्रुप इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। विकास डागर ने अब तक 24 अंतरराष्ट्रीय पदक और कुल 24 राष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। वहीं, उजवा गांव निवासी व दिल्ली नगर निगम में अध्यापक सत्यविन्दर डागर ने भी अपने वर्ग में कुल 4 पदक प्राप्त किए। रविंदर धनखड़ ने भी अपने वर्ग में कुल 3 पदक जीते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.