कौशाम्बी, दिसम्बर 6 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बैरगांव निवासी धर्मराज ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी जयकरन अपने बेटे रामराज के साथ मिलकर उसके खेत में रखा पैरा उठा ले गया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की पत्नी सुषमा देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...