कानपुर, दिसम्बर 15 -- ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) की उत्पादन इकाई आयुध पैराशूट निर्माणी (ओपीएफ) में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का समापन हो गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ओपीएफ के सीजीएम बीएल मीणा ने कार्यालयीन कार्य-व्यवहार में स्वच्छता का समावेश करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन को नवीन आयाम प्रदान करता है। इसलिए अपने समस्त कार्यों के साथ व्यवहार में भी पारदर्शिता एवं स्वच्छता का भाव अनिवार्य रूप से रखा जाना चाहिए। प्रबंधक/प्रशासन ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता को जीवन में अपनाने से जीवन की गुणवत्ता बढ़ती है। यहां सामान्य प्रशासन के अनुभाग प्रमुख दुर्गेश चंद्र, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.