अल्मोड़ा, दिसम्बर 18 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। मल्ला सालम के कनरा गांव में पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने पैरामिलिट्री बोर्ड व पैरामिलिट्री कोष के गठन की मांग की। साथ ही समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सदस्यों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से की गई घोषणाओं की भी जानकारी दी। समस्याओं पर चर्चा कर कहा कि ड्यूटी के दौरान शहीद पैरामिलिट्री जवानों को अब भी शहीद का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। जवानों को शहीद का दर्जा देने की जरूरत है। चिकित्सा सुविधा के लिए सीजीएचएस की प्रगति पर भी समिति ने चर्चा की। सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पैरामिलिट्री बोर्ड व सेना झंडा कोष की तर्ज पर पैरामिलिट्री कोष की स्थापना, सेवानिवृत्त जवानों को एक्स मैन का दर्जा देकर सुविधा देने की मांग की। बैठक में समिति की नई कार्यकार...