सहारनपुर, फरवरी 3 -- सामाजिक, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्थान इंडियन हर्ब्स की ओर से पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में आरडब्ल्यूए के सहयोग से 'अभिज्ञानसंतोषम्' नामक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की गई। लाइब्रेरी का लोकार्पण महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक देवेंद्र निम और डीएम मनीष बंसल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह वातानुकूलित और सुसज्जित लाइब्रेरी क्षेत्रवासियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगी। विधायक देवेंद्र निम ने इसे युवाओं के लिए उपयोगी बताया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि पुस्तकालय से पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और छात्र-छात्राओं को मोबाइल से कुछ समय के लिए दूरी मिलेगी। इंडियन हर्ब्स के निदेशक सुधाकर अग्रवाल ने बताया कि यह लाइब्रेरी उनकी माता स्व. संतोष अग्रवाल की स्मृति में स्थापित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.