कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में लोगों पर लेंबोर्गिनी कार चढ़ाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार करने में 90 घंटे लगा दिए। उसे कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन सरकार ने पैरवी की होती तो इतनी जल्दी जमानत न मिलती। कहा कि प्रदेश में लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग से भर्ती करने वाले को 14 हजार रुपये देते हैं, जिसमें कटने के बाद उसे साढ़े आठ हजार रुपये ही मिलते हैं। इतने कम वेतन में वह बिजली का बिल भरेगा या बच्चों की पढ़ाई कराएगा। बजट नौ लाख करोड़ का पेश किया और पिछले दो सालों से 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर सके। ऐसे बजट से क्या फायदा। इसमें भी भ्रष्टाचार होता है। सरकार और मंत्री भ्रष्टाचार में लिप...