प्रयागराज, फरवरी 8 -- जार्जटाउन थाना पुलिस ने अधिवक्ता से मारपीट व धमकी देने के आरोप में पुलिस सोमेंद्र द्विवेदी, उपेंद्र द्विवेदी व मानस के खिलाफ एफआईआर की है। तिलक नगर अल्लापुर निवासी अधिवक्ता सत्यम मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। आरोप है कि तभी तीनों आरोपी आए और मुकदमे की पैरवी नहीं करने की धमकी दी। अधिवक्ता सत्यम मिश्रा ने विरोध किया, तो मारपीट की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...