भागलपुर, फरवरी 21 -- शाहकुंड। प्रखंड के पैरडोमनियामाल प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम में अंडा नहीं दिए जाने को लेकर छात्रों ने विरोध जताया है। छात्रों का कहना था कि एमडीएम में चावल, दाल और सब्जी के अलावा केला दिया गया। अंडा किसी छात्र को नहीं दिया गया। इस मामले को लेकर प्रभारी बीईओ सह सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...