गंगापार, नवम्बर 24 -- थाना बहरिया क्षेत्र के भवानापुर गांव निवासी रमन भाष्कर द्वारा अपने भूमिधरी जमीन को हदबंदी करवाकर राजस्व टीम द्वारा पत्थर गड़वा करवा अपने हिस्से की जमीन को अलग करवा दिया। जिसको उक्त गांव के ही विजय बहादुर, महेन्द्र कुमार, रामप्रकाश, चन्द्रशेखर, रामअभिलाष, लालबहादुर, रामकुमार, सतीश, जगतबहादुर, निशा, सोनू, सीता, जगतबहादुर, मनीष और दो महिलाओं सहित 14 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों ने रात में रमन भाष्कर को गालियां देते हुये पत्थर को उखाड़ दिया और खेत को जबरन जोतवा दिया। जिस संबंध में रमन भाष्कर ने बहरिया थाने में तहरीर दी। बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.