औरैया, दिसम्बर 15 -- अजीतमल। तहसील क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर निवासी जगवीर सिंह ने विपक्षियों पर पैमाइश के बाद खेत में गड़ी पक्की खूटी उखाड़ने और सरकारी चकरोड पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि विपक्षियों ने पक्की खूटी उखाड़ दी और चकरोड पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत पर 20 जनवरी 2023 को उपजिलाधिकारी अजीतमल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीमांकन कर पुन: पक्की खुट्टी लगवाई गई, जिसे भी उखाड़कर कब्जा कर लिया गया। इस संबंध में एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...