औरैया, फरवरी 22 -- बेला, संवाददाता। तहसील बिधूना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार बिधूना राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और तालाब की पैमाइश कर सीमांकन किया गया था, लेकिन अब तक कब्जा नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक तालाब की भूमि पर प्रधान पति सरमन बाबू ने अपने व परिवारजनों के नाम से कब्जा कर रखा है। भूमि पर इस समय फसल खड़ी है। हालांकि कोई पक्का निर्माण नहीं किया गया है, लेकिन खेती होने से तालाब का मूल स्वरूप प्रभावित हो रहा है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाप-जोख कर भूमि चिन्हित की थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पैमाइश के बाद तत्काल अतिक्रमण हटेगा, लेकिन कार्रवाई न होने से आक्रोश बढ़ रहा है। मौके पर महेशचंद्र, रामू, पा...