रुडकी, दिसम्बर 24 -- रुड़की, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क को लेकर किसानों और विभाग के बीच चल रहा विवाद बुधवार को पैमाइश के बाद सुलझ गया। किसानों की सहमति के बाद सड़क निर्माण कार्य को दोबारा सुचारू करा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी खेत की भूमि का कुछ हिस्सा भी सड़क में लिया जा रहा है। इसी को लेकर नाराज किसानों ने कार्य को रुकवा दिया था और प्रशासन से पैमाइश कराने की मांग की थी। बुधवार को नायब तहसीलदार यूसुफ अली के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने किसानों की मौजूदगी में मौके पर पैमाइश की और स्थिति स्पष्ट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...