रामपुर, दिसम्बर 7 -- कोतवाली क्षेत्र में पैमाइश के दौरान शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने राजस्व टीम को भी मौके से भगा दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला स्वार क्षेत्र के नजदीकी गांव अलीपुर जागीर का है। शनिवार को राजस्व टीम गांव में पैमाइश के लिए गई थी। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नक्शा देख कर पैमाइश की कार्यवाही शुरू की। पैमाइश की जानकारी मिलते ही आरोपी भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता की पिटाई शुरू कर दी। राजस्व टीम ने समझाने की काफी कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं माने। मारपीट में शिकायतकर्ता मोहम्मद हनीफ घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों ने राजस्व टीम को भी मौके से भगा दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस को...