प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय स्वामी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर शनिवार को लेखपाल पैमाइश करने पहुंचे थे। पैमाइश के दौरान लेखपाल के सामने ही दो पक्षो में मारपीट हो गई। इसमें शिकायतकर्ता और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हुए थे।। मौके पर पहुंचे दरोगा शिवा प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों से कमल सिंह, ज्ञान सिंह, चन्द्रिका सिंह, बच्चा सिंह, गुलाब सिंह, नरसिंह, कृष्ण देव पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, अंकित पाण्डेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.