जौनपुर, फरवरी 11 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौक अंतर्गत शिवरामपुर कला गांव में मंगलवार को जमीन विवाद की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों और पथराव में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ नीलू पर सरकारी खाते की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप है। इस संबंध में ग्रामीण उमाशंकर सिंह ने राजस्व विभाग से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर राजस्व टीम जब गांव में पैमाइश के लिए पहुंची, तभी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते लाठी-डंडे चल...