गंगापार, मार्च 22 -- हथिगहां रामपुर मार्ग पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि की पैमाइश के पहले चले ईंट पत्थर से पार्षद पति प्रमोद मौर्य, पूर्व प्रधान राम कैलाश यादव समेत तीन लोग घायल हुए। शुक्रवार को घटना के बाद हथिगहां के पूर्व प्रधान राम कैलाश यादव ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। नवाबगंज पुलिस घटना मामले की छानबीन में जुटी है। इंस्पेक्टर नवाबगंज अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में विकास यादव, मुकेश यादव, आशा देवी, कुंवर सिंह, उदय सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, दीपक यादव, मोहित यादव, गुंजन, गुलशन, प्रभा देवी, अमर सिंह नामजद समेत तेरह लोगों के अलावा कुछ अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना की हकीकत खंगाली जा रही है। घटना में शामिल सात लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.