सीतापुर, जनवरी 28 -- सिधौली संवाददाता। सिधौली के सिंहपुर में पैमाइश के दौरान दो पक्षों में गाली गलौज व मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद राजस्व टीम के समझाने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं हुए। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। लक्ष्मीनगर निवासी रीता उर्फ रानी देवी ने उपजिलाधिकारी राखी वर्मा को एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि सिंहपुर में उनकी जमीन है। जमीन में वह सहखतेदार संक्रमणीय भूमिधर है जिस पर विपक्षी जीसस मिशन चैरिटेबिल सोसाइटी के प्रबंधक श्रवण सिंह द्वारा अवैध रूप से उक्त भूमि पर दीवार बनकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने श्रवण सिंह द्वारा अवैध रोकने की गुहार लगाई। जिसपर वह गाली गलौज कर धमकाते हैं। उपजिलाधिकारी ने लेखपाल व कानूनगो को मौके पर रवाना कर जांच कर कारव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.