नई दिल्ली, मई 19 -- यूपी के गोरखपुर के पिपराइच इलाके के अमवा गांव में सोमवार को जमीन पैमाइश के दौरान दो पक्षों ने आपस में मारपीट कर ली। इस दौरान लोग बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस से भी भिड़ गए। धक्का-मुक्की के दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। वहीं मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से चार लोग भी घायल हो गए। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस घायलों का मेडिकल करा रही है। पुलिस के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र में अमवा गांव के सामने फोरलेन के पास दो पक्षों की जमीन है। इसको लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से तनाव चल रहा था। तहसीलदार सदर के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, कानूनगो अरुण सिंह, लेखपाल प्रिंस सिंह समेत राजस्व टीम पिपराइच पुलिस के साथ गांव पहुंची। राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करके पिलर लगवा रही थी। इस दौरान दो पक्षों में कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.