बाराबंकी, जनवरी 9 -- त्रिवेदीगंज। थाना लोनी कटरा अंतर्गत नारायनपुर गांव में गुरुवार को चारागाह की भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम पर कब्जेदारों ने हमला बोल दिया। किसी तरह राजस्व की टीम ने अपने आप को बचाकर वहां से निकल पाई। यह पर पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिस बल साथ होने के बाद भी वहां पर मौजूद लोगों ने राजस्व की टीम को काफी जाति सूचक गालियां भी दी। नक्शा भी फाड़ दिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने उपद्रिवों पर मुकदमा दर्ज किया है। हल्का लेखपाल कमलेश कुमारी ने बताया कि नारायणपुर गांव में 28 बीघा चारागाह की जमीन का चिन्हकन करना था। राजस्व विभाग की टीम गठित करके इस जमीन को कबजेदारों से छुड़वाना था, तभी वहां पर पहले से मौजूद लोगों ने राजस्व की टीम पर हमला बोल दिया। इस घटना के कारण चारागाह की जमीन की पैमाइश नहीं हो पाई। हल्का लेखपाल न...