देहरादून, नवम्बर 12 -- लक्सर। अधिकारी के आदेश पर जमीन की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल के ऊपर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। लेखपाल और पैमाईश का आवेदन करने वाले किसान ने भागकर जान बचाई। मामले में एसडीएम के आदेश के बाद खानपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। खानपुर के गिद्धावाली निवासी सहदेव पुत्र कंवरपाल की खेती की कुछ जमीन बगल के गांव पौड़ोवाली में है। इस जमीन का खसरा नंबर 488 है। जमीन पर पडोसी किसान से उनका कुछ विवाद है। पिछले दिनों उन्होंने इस जमीन की पैमाइश के लिए तहसीलदार लक्सर को प्रार्थनापत्र दिया था। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने हल्के के लेखपाल को पैमाइश करने के आदेश दिए थे। आदेश पर लेखपाल मौहम्मद जुबैर किसान सहदेव को लेकर पैमाईश करने पहुंचे। पैमाईश शुरू करते ही पड़ोसी किसान विनोद तथा शेखर पुत्रगण चंदर अपने परिवार की महिलाओं समेत वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.