प्रयागराज, फरवरी 7 -- जमीन के बैनामे में आधार सत्यापन के बाद अब लगातार परेशानी आ रही है। कई बार नाम नहीं मिल रहा है तो किसी का मोबाइल नंबर और पता नहीं मिल रहा है। जिसके कारण जब काउंटर से लोगों को लौटाया जा रहा है तो लोग परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं। एक फरवरी से जमीन के बैनामे में आधार सत्यापन के लिए कहा गया है। तभी से लोगों को परेशानी हो रही है। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि पंजीकरण में आ रही परेशानी से बचने के लिए लोग अभी से अपना आधार अपडेट करा लें। अगर इसके बिना कोई आएगा तो उसे लौटना पड़ेगा। सुधार कराकर ही उप निबंधक कार्यालय पहुंचे। वहीं कुछ शिकायतें ऐसी भी आ रही हैं कि लोगों ने पैन कार्ड होने के बाद भी फॉर्म 60 भरकर घोषणा की है कि वो आयकर दाता नहीं है। यह गंभीर आरोप है। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ आयकर के अधिनियम के त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.