दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा। पैनासिया मेडिकेयर रिसर्च सेंटर ने अपनी प्रथम वर्षगांठ पर भव्य वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि मिथिलेश महासेठ, सीईओ, शिव शक्ति वाहन, दरभंगा रहे। समारोह में पैनासिया के निदेशक डॉ. सूर्य नारायण एवं डॉ. सुप्रिया नारायण भी थे। वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ. स्वातेश्वर झा, डॉ. कमलेश कुमार साहू, डॉ. दिलीप, डॉ. दीपक, डॉ. निशा, डॉ. अंजलि, डॉ. तारीक, डॉ. अभिजीत बिहारी, डॉ. रजनीकांत प्रसाद, डॉ. सुभोध, डॉ. इरफान सहित कई डॉक्टर, वरिष्ठ स्टाफ, तकनीकी सहयोगी टीम एवं प्रबंधन टीम के सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री महासेठ ने कहा कि कम समय में पैनासिया मेडिकेयर रिसर्च सेंटर ने जिस प्रकार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा, अनुशासन और मानवीय संवेदना के साथ कार्य किया है, वह सराहनीय है। ऐसे संस्थान समाज के लिए ...