फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- फरीदाबाद। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय कोच मदन लाल ने मानव रचना विश्वविद्यालय के विधि स्कूल द्वारा आयोजित पैनल चर्चा में हिस्सा लिया। चर्चा का विषय खेल प्रशासन और नैतिकता पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना था।इस कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी, लॉ एंड गवर्नेंस ने किया था। सत्र में प्रमुख खेल हस्तियां और प्रतिष्ठित कानूनी पेशेवर शामिल हुए, जिन्होंने खेल प्रबंधन के महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे नैतिक प्रथाओं, पारदर्शिता और जवाबदेही पर चर्चा की और बताया कि कैसे सही शासन ढांचा भारत में खेलों की ईमानदारी और विश्वसनीयता को मजबूत कर सकता है। चर्चा के दौरान 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और भारत के सबसे सम्मानित क्रिकेट विशेषज्ञों में से एक मदन लाल ने क्रिकेट के विकास और खेल में उभरते रुझानों पर अपने विचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.