सीवान, जनवरी 16 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवती घायल हो गई। घायल युवती स्थानीय निवासी रामानंद यादव की पुत्री सुमन कुमारी है। घायल युवती का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...