रांची, जनवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। पाकुड़ में पैनम कोल कंपनी के खनन क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से सीएसआर के तहत जो कार्य किए जाने का दावा किया जा रहा है, उसमें 80 फीसदी काम धरातल पर नहीं हुआ है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने स्थल निरीक्षण करने के बाद मंगलवार को अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर यह जानकारी दी। इसके बाद चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने सभी पक्षों को झालसा की रिपोर्ट पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी। पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से दावा किया गया था कि सीएसआर फंड के तहत पैनम क्षेत्र में अस्पताल, सड़क सहित कई जनहित के कार्य कराए गए हैं। हालांकि, प्रार्थी राम सुभग सिंह ने राज्य सरकार के इस दावे का विरोध करते हुए अदालत को बताया थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.