सिमडेगा, जनवरी 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदले के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा रांची में आयोजित पैदल मार्च कार्यक्रम में शामिल होने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता रांची गए। विधायक सह जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा के नेतृत्व में रांची जाने वालों में विधायक विक्सल कोंगाड़ी, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव सीमा सीता एक्का, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा सहित अन्य शामिल हुए। रांची रवाना होने से पूर्व दोनों विधायकों ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना मजदूरों की पहचान और उनके संघर्ष को मिटाने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करती रहेगी और केंद्र सरकार को अपना निर्णय वापस लेने के लिए मजबूर करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...