महोबा, फरवरी 23 -- कुलपहाड़, संवाददाता। पर्वो पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मुश्तैद है। नगर में पैदल मार्च पर पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से पुलिस ने फीडबैक लिया। नगर में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने नगर में पैदल मार्च किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्वो पर लोग आपसी भाईचारा की परंपरा का निवार्हन करें। पुलिस सुरक्षा को लेकर मुश्तैद है। पर्वो पर कोई भी नई परंपरा शुरु न की जाएं। कहा कि बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। शादियों में बजने वाले डीजे में ध्वनि के मानक का पालन किया जाए जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। अधिकारियों ने लोगों से संवाद करते हुए सुरक्षा को लेकर फीडबैक लिया। कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। कोतवाली पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश ...