उत्तरकाशी, जून 25 -- यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आवाजाही सुचारू होने के बाद जगह-जगह रोके गए यात्रियों ने राहत की सांस ली। बुधवार को सुबह पैदल मार्ग पर जारी रेस्क्यू कार्य के बीच यात्रियों को यमुनोत्री धाम जाने दिया गया। जिससे पिछले दो दिन से यमुनोत्री दर्शन के लिए इंतजार में खड़े यात्री खुश नजर आए। उत्तरप्रदेश के बलिया से आए अंजनी कुमार, इंदौर से राजकुमार आदि ने बताया कि मंगलवार को बड़कोट से यमुनोत्री की यात्रा पर जाना था, लेकिन मार्ग बंद होने की वजह से दोबाटा में रोके गए थे। बुधवार सुबह जैसे ही पैदल मार्ग पर आवाजाही चालू हुई, यात्री धाम दर्शन के लिए निकल पड़े। मार्ग चालू होने पर यात्रियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। दो दिन से यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे थे। पैदल मार्ग बंद होने से जगह-जगह रोके गए यात्री गाड़ियों में बैठकर परेशान रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.