विकासनगर, जुलाई 22 -- कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के बाढ़वाला में पैदल चल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस और स्थानीय लोग विकासनगर उपजिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। डाकपत्थर चौकी इंचार्ज विवेक भंडारी ने बताया कि सुबह करीब सवा सात बजे जानकारी मिली कि बाढ़वाला शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है। बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि भजन उर्फ भोपाल सिंह पुत्र हगाडू निवासी डुमेट यमुना पुल से आरा मशीन तिराहे की तरफ पैदल जा रहा था। इसी दौरान उसे पीछे से एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर से भजन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस और स्थानीय लोग उपजिला चिकित्सालय विकासनगर लाए। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.