हाथरस, सितम्बर 29 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन के जलेसर मार्ग पर बेरगांव के निकट शनिवार देर शाम को पैदल जा रहे एक राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। 45 वर्षीय अमर सिंह शनिवार की देर शाम को बेरगांव के निकट ही पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अमर सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सक ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत हो जाने की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को देखने के बाद रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.